आकांक्षा दुबे: महज 21 साल की उम्र में बनी थीं भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस, देखें- तस्वीरें..

आकांक्षा दुबे: बनारस के सारनाथ में एक होटल में फांसी लगाकर अपनी जान देने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने साल 2019 में भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में कदम रखा. आकांक्षा दुबे की पहली फिल्म मेरी जंग मेरा फैसल थी. अपने करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने भोजपुरी के कई बड़े सितारों के साथ कई बड़ी फिल्मों में काम किया और कुछ ही सालों में बेहद लोकप्रिय हो गईं, साथ ही खूब पैसा भी कमाया.
आकांक्षा दुबे अपने पीछे लाखों की संपत्ति छोड़ गई हैं।
आइए आपको बताते हैं कि वह हर महीने कितनी कमाई करती थीं और उनकी कुल नेटवर्थ कितनी थी। भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 1.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स थे। कहा जाता है कि वह अभिनय के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी कमाई करती थीं।
हर महीने इतनी कमाई करती थीं आकांक्षा दुबे:
इंस्टाग्राम के साथ-साथ उनका एक Youtube चैनल भी है, जिस पर उनके हजारों सब्सक्राइबर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक फिल्म में काम करने के लिए उन्हें करीब 2 लाख रुपए फीस मिलती थी। वहीं आकांक्षा दुबे फिल्मों के साथ-साथ सॉन्ग वीडियो भी करती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी 1 महीने की कमाई भी करीब 60 से 70 हजार रुपए थी।
कितनी है आकांक्षा दुबे की नेटवर्थ:
हालांकि आकांक्षा दुबे की उम्र महज 25 साल थी। हालांकि इस छोटी सी उम्र में उन्होंने नाम के साथ-साथ लाखों रुपए की संपत्ति भी बना ली थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 50 से 60 लाख रुपए थी।