
एकनाथ शिंदे शाम 7.30 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में घोषणा की कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे। शपथ समारोह आज शाम 7.30 बजे होगा।

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बुधवार देर रात उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद आज देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच अहम बैठक हुई। दोनों राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। महाराष्ट्र संकट से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…
सरकार बनाने का दावा पेश
एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
मातोश्री पहुंचे कांग्रेस नेता
महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं और विधायकों ने आज मुंबई के मातोश्री में शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। उन्होंने कल राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।